पीसी रोड पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, जाम
शहरमें दिनदहाड़े हो रही गुंडागर्दी की घटनाओं को लेकर लोग सहमे हुए हैं। शुक्रवार को हफ्ते में दूसरी बार शहर के पक्का कालेज रोड पर गुंडागर्दी की दूसरी बड़ी घटना हुई, इसमें एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। एसएचओ सिटी कुलदीप विर्क सूचना मिलने के बाद पौने घंटे बाद मौके पर पहुंचे और दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की। हिरासत में लिए दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
पक्का कालेज रोड पर शाम को फलों की रेहड़ी पर बैठे एक नौजवान को बाइक पर आए दो युवक पीटने लगे। उसकी पिटाई होती देख आसपास के दुकानदारों ने बाइक पर आए नौजवानों को पकड़कर उनकी खूब धुनाई कर दी। लोगों ने बताया कि बाइक पर आए दोनों युवक रेहड़ी के पास बैठे एक युवक की पिटाई करने लगे और जब हमने बीच-बचाव किया तो उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। लोगों ने दोनों नौजवानों की पहले पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने के बावजूद एसएचओ सिटी कुलदीप सिंह विर्क घटनास्थल पर पौने घंटे बाद पहुंचे। उन्होंने लोगों को कुछ कहा तो वे भड़क गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई और जाम लग गया। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद दो नौजवानों को हिरासत में लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौजवानों ने पिटाई क्यों की इसके बारे में अभी पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देर शाम स्कॉर्पियो सवारों का हंगामा
देरशााम को शहर के सदर बाजार में स्कोर्पियो गाड़ी पर सवार कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाकर हड़कंप मचा रहे थे। दो लोग गाड़ी की छत पर बैठे थे जब गाड़ी सदर बाजार के बीच छत्ता खो चौक पर पहुंची, वहां नाके पर खड़े पुलिस कर्मी ने गाड़ी रोकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी उसके उपर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह बच गया और वे गाड़ी भगाकर ले गए।
गुंडागर्दी पर पुलिस कसे लगाम
शहरवासीदिनदहाड़े हो रही गुंडागर्दी की घटनाओं से बेहद परेशान हैं। व्यापार मंडल के प्रधान अन