मजदूरों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
भास्कर न्यूज | तपा (बरनाला)
मजदूरयूनियन ने मार्केट कमेटी में माल की तोलने में अपना मेंबर नियुक्त ना करने के रोष में प्रशासन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर मजदूर नेता जगदेव सिंह, मंगत राए, बनारसी दास ने कहा कि मार्केट कमेटी में मजदूरों को मान- सम्मान नहीं दिया जा रहा। अनाज मंडी में काम करते मजदूरों में से हर साल कमेटी में एक मेंबर लिया जाता है। लेकिन इस बार मजदूरों के कोटे से किसी और को मेंबर नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर मजदूरों को उनका बनता मान-सम्मान ना दिया गया तो वह संघर्ष करेंगे।
बरनाला में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मजदूर।