पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को यूरिया दे सरकार: ढिल्लो

किसानों को यूरिया दे सरकार: ढिल्लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसीविधायक केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को अपनी रिहायश पर कांग्रेसी नेताओं और वर्करों से बैठक करने के बाद जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान कर्जे के बोझ तले आज खुदकुशी करने को विवश है। फसलों के लागत खर्चे बढ़ने के साथ साथ डीजल, खाद, कीटनाशक दवाओं के रेट भी आसमां छू रहे हैं। यूरिया के लिए मारामारी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की किसानी की दुर्दशा के लिए पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार और केन्द्र की मोदी सरकार बराबर की जिम्मेवार हैं। विधायक ढिल्लों ने कहा कि इस बार रवि की फसल बीजने के लिए किसानों को यूरिया की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अब तक डिमांड के मुताबिक 25 फीसदी यूरिया की सप्लाई हुई है, जिस कारण किसानों का शोषण हो रहा है और यूरिया ब्लैक में खरीदना पड़ रहा है। एक सवाल के जवाब में केवल ढिल्लों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई गिरावट का भी आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने पंजाब और केन्द्र सरकार से यूरिया की सप्लाई बहाल करने की मांग की ताकि किसानी को बचाया जा सके। इस मौके जगजीत सिंह धौला, रजनीश भोला, मक्खन शर्मा, गुरजीत बराड़, रामपाल सिंगला, परमजीत सिंह मान, राजू चौधरी, सुरेश डिंपल, मनदीप सिंह ढिल्लों, हरीश कुमार नन्नी, खुशी मोहम्मद, अजय कुमार, विनोद चौबर, सुखविंदर कौर, गुरदर्शन सिद्धू, जगजीत सिंह, मोहन लाल, ऋतिका चौधरी, सुखजीत कौर सुक्खी एमसी, हरविंदर चहल, नरिंदर शर्मा, अनिल भारती सोनी, अमरजीत सिंह तलवंडी आदि मौजूद थे

बरनाला में शुक्रवार को अपनी रिहायश पर बैठक को संबोधित करते हलका के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों।