- Hindi News
- कॉलेज पर लगाया परीक्षा फाॅर्म भरवाने का आरोप
कॉलेज पर लगाया परीक्षा फाॅर्म भरवाने का आरोप
जीजीएसकॉलेज संघेडा के एक स्टूडेंट्स ने कॉलेज पर परीक्षा फार्म ना भरवाने का आरोप लगाया है। स्टूडेंट ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले कॉलेज प्रबंधन को लीगल नोटिस भेजा था, जिसको वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन से खफा स्टूडेंट संगठन पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने संघर्ष की चेतावनी दी है।
कॉलेज के बीए फाइनल के विद्यार्थी गुरसेवक सिंह ने कहा कि वह एससी केटेगरी से संबंधित है। हाईकोर्ट के अनुसार कोई भी कॉलेज एससी स्टूडेंट्स से फीस नहीं ले सकता। लेकिन कॉलेज की तरफ से एससी स्टूडेंट्स से फीस ली जा रही है। इसके विरोध में उसने कॉलेज प्रबंधन को लीगल नोटिस भेज कर फीस लेने का कारण पूछा था। इसी रंजिश के चलते कॉलेज प्रबंधन ने उसका यूनिवर्सिटी परीक्षा फार्म भरवाने से इंकार कर दिया उस पर लीगल नोटिस वापिस लेने का दबाव बना रहा है।
प्रिंसिपल रणवीर सिंह किंगरा।
किसी विधार्थी से भेदभाव नहीं
जीजीएसकॉलेज के प्रिंसिपल रणवीर सिंह किंगरा ने कहा कि विद्यार्थी द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। कॉलेज में किसी भी स्टूडेंट से भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने नियमों के उलट फीस भरवाने के आरोप को भी खारिज किया।
कॉलेज का विधार्थी गुरसेवक सिंह।