- Hindi News
- स्व. हरिंदर सिंह की याद में रक्तदान कैंप 15 को
स्व. हरिंदर सिंह की याद में रक्तदान कैंप 15 को
सोसायटी की भी होगी शुरुआत जो करेगी जरूरतमंदों की मदद
भास्करन्यूज| बरनाला
स्व.हरिंदर सिंह सीरा ढिल्लों की याद में 15 दिसंबर को सीरा ढिल्लों के जन्मदिवस पर सीरा की याद में बनाई गई हरिंदर सिंह सीरा ढिल्लों चेरिटेबल ट्रस्ट सोसायटी (रजि:) बरनाला की शुरुआत की जा रही है।
शुक्रवार को सीरा ढिल्लो के भाई एवं जिला प्राइवेट बस ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने बताया कि सीरा ढिल्लों की याद में शहर में सोसायटी का गठन किया गया है, जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर को की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 को सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल बरनाला में रक्तदान कैंप लगाया जाएगा, जिसमें शहर की धार्मिक, समाजसेवी और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सोसायटी के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी जाएगी। इसके अलावा गांव रूडेकेकलां में सीरा ढिल्लों की याद में लैब का भी काम युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसका उद्घाटन भी जल्दी ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोसायटी के साथ शहर के करीब 100 लोगों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रधान परमजीत सिंह मान, सरपंच गुरदर्शन बराड़, रामपाल सिंगल, कैप्टन भूपिंदर सिंह झलूर, गुरप्रीत सिंह बाजवा, गुरमीत सिंह जंगियाना, जरनैल सिंह कैनेडा, विजय शर्मा फार्मासिस्ट, अमरिंदर सिंह वालियां आदि मौजूद थे।
सिविल अस्पताल में लगने वाले खूनदान कैंप के बारें जानकारी देते हुए काला ढिल्लो।