पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव दीपगढ़़ के 100 लोग भाजपा में शामिल

गांव दीपगढ़़ के 100 लोग भाजपा में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकी नीतियों से प्रभावित होकर शुक्रवार को गांव दीपगढ के 100 लोग भाजपा में शामिल हुए, जिन्हें भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके हंडियाया ने बताया कि केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश में भाजपा की लहर है। आज लोग भाजपा की अच्छी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जहां देश की आर्थिक हालत में पहले से कहीं ज्यादा सुधार हुआ है, वहीं महंगाई पर भी कंट्रोल हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान गांव के जसवीर सिंह को भाजपा इकाई का प्रधान लगाया गया। इस मौके पर भाजयुमो के जिला प्रधान राजिंदर उप्पल, जिला ट्रांसपोर्ट सेल के प्रधान नीरज गर्ग, नरोतन कोछड़, चरनजीत मिंटू, गोरा सिंह, हरिंदर सिद्धू आदि मौजूद थे।

महिलामोर्चा ने लगाया मेंबरशिप कैंप

संगरूर|भाजपाजिलामहिला मोर्चा संगरूर ने मेंबरशिप अभियान के तहत कैंप लगाया। इस मौके पर मोर्चा की प्रधान नीरू तुली ने कहा कि हाईकमान के आदेश के अनुसार जिले में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। लोगों में भाजपा के साथ जुडऩे के लिए काफी रूझान देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा की नीतियां बेहद पसंद रही है।

इस मौके पर महासचिव बलविंदर कौर, मंडल प्रधान सुमित्रा शर्मा धूरी, बलवीर कौर, मंडल प्रधान सुनीता रानी संगरूर, वाइस प्रधान सरोज शर्मा धूरी, प्रदेश सचिव जतिंदर कालड़ा, जिला महा सचिव सरजीवन जिंदल, प्रदेश को-कन्वीनर सुरेश बेदी, जिला कन्वीनर अवतार सिंह, अमरिंदर सिंह, मुकेश र|ाकर, रॉक्सी मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने वाले लोगों को सम्मानित करते जिला प्रधान गुरमीत सिंह।