पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों को समझें बाेझ: डॉ. सिंह

बेटियों को समझें बाेझ: डॉ. सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|शिक्षा विभागऔर सेहत विभाग के निर्देशों पर बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं मुहिम के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को एडीईओ स्वतंत्र दानियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डा.महिंदर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम बेटियों को बोझ समझने लगे हैं जबकि बेटियां ही बेटों से कहीं ज्यादा काम करती हैं और आज बेटियां चांद तक पहुंच चुकी है। इसलिए हमें बेटियों को कभी बोझ नहीं समझना चाहिए। रैली में भी स्कूली छात्राओं ने लोगों को कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूक किया। यह रैली नेहरू मेमोरियल सनातन धर्म स्कूल से शुरू होकर शहर के मेन बाजारों से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। इस मौके पर हरजीत सिंह, सुखपाल कौर, प्रिसिंपल रजिंदरा कुमारी भी मौजूद थे।