पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलफेयर ट्रस्ट ने स्टूडेंट्स को बांटी वर्दियां

वेलफेयर ट्रस्ट ने स्टूडेंट्स को बांटी वर्दियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदौड़के समाजसेवी डा. गुरमेल सिंह विर्क ने शुक्रवार को अपनी ओर से बनाए सेंटर डा. विर्क सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से शहीद उधम सिंह क्लब के सहयोग से 11वां समारोह करवाया गया, जिसमें डा. विर्क ने 100 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को वर्दियां बांटी। इस अवसर पर संत बाबा करनैल सिंह टल्लेवाल और एडीईओ सरबसुखजीत सिंह शीतल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके संबोधित करते डा. विर्क ने कहा कि उनकी संस्था का एकमात्र उद्देश्य सदैव बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन भोला सिंह विर्क, डा. नरोतम कोछड़, सरपंच संतोख सिंह भुल्लर, डा. मनिंदर विर्क, सुलक्खन सिंह, कमल बादशाह, जगसीर सिंह, डा.गुरतेज सिंह, परवीन कुमार गौतम आदि थे।(गर्ग)

बच्चों को वर्दियां वितरित करते डा.विर्क।