- Hindi News
- चाइनीज डाेर बेचने वालों के खिलाफ बने सख्त कानून
चाइनीज डाेर बेचने वालों के खिलाफ बने सख्त कानून
पुलिसने भारी मात्रा में चाइनीज डोर के साथ एक आरोपी को काबू किया है। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भारत भूषण जंडा वाला रोड पर करियाने की दुकान चलाता है। उसके पास चाइनीज डाेर है। सदर बाजार में बीती पुलिस ने आरोपी को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे करीब 15 गुट चाईनीज डोर के बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, बाद में उसकी जमानत हो गई। इस संबंध में शहरवासी सुखविंदर सिंह भंडारी ने कहा कि कमजोर कानून की आड़ में कुछ लोग आम जनता से खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने इस मामले में सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की। इस संबंध में जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि शहर में किसी भी हालत में चाईनीज डोर नहीं बिकने दी जाएगी।