पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इम्पैक्ट 2014 में बच्चों ने मचाया धमाल

इम्पैक्ट 2014 में बच्चों ने मचाया धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवारको वाईएस स्कूल में वार्षिक समारोह इम्पैक्ट-2014 का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। समारोह का आगाज मुख्यातिथि रखड़ा और स्कूल के डायरेक्टर वरुण भारती ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। रखड़ा ने कहा कि आगामी दो साल में पंजाब के हरेक घर में पीने वाला साफ पानी, आरओ सिस्टम और पखाने मुहैया करवाए जाएंगे और सूबे का युद्धस्तर पर विकास करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन आगामी नगर कौंसिल चुनाव मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इनके भविष्य को बनाने में हमारे समाज, शैक्षणिक संस्थाएं और अध्यापकों का विशेष योगदान होता है। पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने स्कूल को अपने कोटे में से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।

बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम पेश खुकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एडीसी बलवंत सिंह शेरगिल, गुरतेज सिंह खुड्डी, दर्शन गुप्ता, रजनी भारती, कुसुम शर्मा, इंचार्ज सरबजीत कौर आदि मौजूद थे।

मुख्यातिथि सुरजीत सिंह रखड़ा को सम्मानित करते प्रबंधक।

समारोह का आगाज करते जल सप्लाई मंत्री सुरजीत सिंह रखडा अन्य।