हल्की बरसात और बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड
शनिवारको मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। हल्की बरसात के साथ चली बर्फीली हवाओं से पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में गया। पूरा दिन आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा जिससे लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। बर्फीली हवाओं और बरसात के कारण शनिवार सबसे अधिक ठंडा दिन रहा।
सुनसानहुई सड़कें
शनिवारकी सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमां में बादल छाए हुए थे। जैसे- जैसे समय ने बढऩा शुरू किया आसमां में बादल और गहरे होते चले गए। सुबह करीब 10 बजे बादलों की गडगडाहट के साथ ही हल्की बरसात शुरू हो गई। पूरा दिन सूरज ने सिटी के लोगों को दर्शन नहीं दिए। ऐसे में सड़कें ऐसे वीरान पड़ी कि मानों कुछ समय के लिए कफ्र्यू लगा दिया गया है। दिन में भी अंधेरा छाया रहा।
स्कूलीबच्चों ने उठाई परेशानी
दिनभर रुक-रुक हुई बरसात के कारण स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। नौनिहाल बरसात में भीगते हुए घरों को पहुंचे। स्कूल बस स्टॉप पर कई अभिभावक बच्चों को लेने के लिए छातों के साथ दिखाई दिए।
बाजारमें खरीदारों की भीड़
शनिवारको मौसम अधिक सर्द होने पर बाजार गर्म नजर आया। इससे पहले गर्म कपड़ों, हीटर और गीजर आदि का काम ठंडा चल रहा था। शनिवार को बरसात और बर्फीली हवाओं के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों, हीटर और गीजर की खरीदारी में अधिक रुचि दिखाई। गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक अमृत लाल गुप्ता ने बताया कि इस सीजन में हीटर और गीजर की सेल ठप पड़ी थी परंतु शनिवार को बरसात के कारण हीटर और गीजर की सेल ने जोर पकड़ लिया है।
खाने-पीने का रखे ख्याल
डॉक्टरराहुल रूपाल ने कहा कि एक दम से बढ़ी ठंड ज्यादा मार करती है। इसलिए खाने पीने का खास ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि ठंडी तली हुई चीजों से परहेज रखे। गर्म सूप, कॉफी अन्य गर्म चीजें ले। ठंडी चीजों से जुकाम, खासी बुखार हो सकता है। इसके अलावा अपने बच्चों का भी खास ख्याल रखें। बच्चों को ज्यादा बाजार में ना जाने दें और उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं।
किसानों के चेहरे खिले
कोहरेके साथ-साथ हल्की बरसात भी गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक मानी जा रही है। ऐसे में किसानों के चेहरों पर रौनक है। जिले के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डा. राजिन्द्र सिंह का कहना है कि कोहरे के साथ हल्की बरसात गेहूं की फसल के