वित्तमंत्री ढींडसा आज बरनाला में
बरनाला | प्रदेशके खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा आज रविवार बरनाला पहुंच रहे हैं। शिअद युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल ने बताया कि ढींडसा सुबह 11 बजे वाईएस स्कूल हंडियाया में चल रहे वार्षिक कार्यक्रम इम्पैक्ट-2014 समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे और बाद में मीडिया से भी रूबरू होंगे।