पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में मातृ भारती सम्मेलन गठित

स्कूल में मातृ भारती सम्मेलन गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ भारती सम्मेलन का गठन किया गया। इस अवसर पर भारी तादाद में माताओं ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य जितेंदर शर्मा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक बनाना और उन्हें विधा भारती द्वारा चलाए जा रहे संस्कार केन्द्रों के बारे में अवगत करवाना है। उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली गुरु उसकी मां है। स्कूल में तो बच्चा मात्र छह या सात घंटे ही बिताता है जबकि बाकी का पुरा समय वह अपनी मां के साथ व्यतीत करता है। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना और उन्हें संवारने में मां की प्रमुख भूमिका होती है। मां का कर्जा तो बच्चा सात जन्म तक भी नहीं चूका सकता। इसलिए बच्चों को भी अपनी मां की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अनिता खुराना और किरन गोयल ने भी मां की महत्ता बारे में अपने विचार पेश किए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट जीवन मोदी, बाल मुकंद, दिनेश सहौरियां, अशोक कुमार, अभय जिंदल ने मातृ भारती कमेटी के सदस्यों रेखा कुमारी, ममता रानी आदि को मेंबर बनने पर बधाई दी।

सर्वहितकारी स्कूल में मातृ भारती कमेटी के चुनाव पर उपस्थित महिला मेंबर।