पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाधि को समझना आमजन के बस के बाहर है : नारी शक्ति

समाधि को समझना आमजन के बस के बाहर है : नारी शक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारीशक्ति जागरण समिति बरनाला की बैठक आस्था कॉलोनी में हुई। इस दौरान संगीता शर्मा, शांति बांसल, संतोष रानी और नेहा गर्ग ने आशुतोष महाराज जी की समाधि के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि आशुतोष महाराज की समाधि एक धर्म उच्च अवस्था है। इस स्थिति को समझना साधारण जन-बुद्धि के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आशुतोष महाराज के संस्कार को लेकर बेवजह जो चर्चा की जा रही है वह सरासर गलत है। 14 दिसंबर को भी विशाल सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आशुतोष महाराज के दाह-संस्कार को लेकर बात को और बढ़ाया गया तो समूचा पंजाब ही नहीं बल्कि देशभर में बंद की कॉल दी जाएगी और डटकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ऐसे में अमन-कानून की बिगड़ती स्थिति और किसी भी अप्रिय घटना के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी। इसलिए पंजाब सरकार को चाहिए की किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने कहा कि समूची नारी शक्ति पुरी श्रद्धा-भावना के साथ दिव्य ज्योति जागृति संस्था के साथ खड़ी है। इस मौके पर ऊषा रानी, रजना बांसल, मधु बाला, कांता मित्तल, नैना गर्ग, कविता, ऊषा शर्मा, शशि, बलजीत आदि मौजूद थे।

आस्था काॅलोनी में बैठक कर मीडिया को जानकारी देती महिलाएं।