पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों के दावत दे रहे डीसी कांप्लेक्स के बाहर खड़े वाहन

हादसों के दावत दे रहे डीसी कांप्लेक्स के बाहर खड़े वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| डीसीकांप्लेक्स जिसमें कोर्ट परिसर तहसील परिसर बना हुआ है के बाहर गुजरती मेन सड़क पर विभिन्न वाहन खड़े रहते हैं जोकि सड़क हादसों के कारण बनते हैं। बेशक ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर वाहन खड़ा करने से रोकने के लिए तार लगा रखी है और नो-पार्किंग के बोर्ड भी लगा रखें हैं उसके बावजूद लोग नियमों की परवाह करते हुए यहां सड़क पर सरेआम वाहन खड़े कर रहे हैं। इसी रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इस रोड पर डीसी और एसएसपी की सरकारी रिहायश भी है इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस यह सबकुछ अनदेखा कर रही है। समाजसेवी राजीव बरनाला ने कहा कि डीसी कांप्लेक्स के बाहर लोगों का भारी संख्या में आना जाना रहता है और इस सड़क से हैवी वाहन गुजरते हैं वहां ट्रैफिक पुलिस का कोई इंतजाम नहीं है। इस मामले में डीएसपी ट्रैफिक दर्शनदास वैरागी ने कहा कि पुलिस फोर्स कबड्डी मैच और वीआईपी ड्यूटी पर गई होने के कारण कुछ मुश्किल रही है जोकि पुलिस फोर्स लौटने के बाद हल हो जाएगी।

नो-पार्किंग के बोर्ड लगे होने के बावजूद खड़े वाहन।