पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी के कारण बढ़ा देश का गौरव : धीरज

मोदी के कारण बढ़ा देश का गौरव : धीरज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के कारण देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री की अगुवाई को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। यह बात भाजपा के प्रदेश कोऑर्डिनेटर धीरज कुमार दधाहूर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दुनिया के 177 देशों ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। जोकि पूरे देश के लिए शान की बात है। योग को विश्व भर में मनाने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशों की हुई बैठक में रखा था। जिसे सभी ने मात्र 90 दिनो में ही मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि योग से कई बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में होने वाले कौंसिल चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। गठबंधन सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा के प्रधान कमल शर्मा की अगुवाई में करीब 20 लाख युवाओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा।