पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्म परिवर्तन पर लगे पूर्ण रोक : भंडारी

धर्म परिवर्तन पर लगे पूर्ण रोक : भंडारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | देशमें धर्म परिवर्तन पर पूर्ण तौर पर रोक लगनी चाहिए। धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। यह बात विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला प्रधान और संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रधान सुखविंदर सिंह भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है वही दूसरी तरफ जब केन्द्र सरकार धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने को तैयार है तो वह धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून नहीं बनने देना चाहते। उनकी इसी दोगली नीति के कारण देश में धर्म के नाम पर माहौल खराब हो रहा है। इससे उनकी मंशा साफ झलक रही है कि वह धर्म परिवर्तन के खिलाफ बोल कर सिर्फ दिखावा ही कर रहे हैं। इस मौके पर आरएन शर्मा, कुलदीप, संजीव शर्मा, वेद प्रकाश, अजय, संजे शर्मा, जनक दुलारी, रजनी, रवि थे।

बातचीत करते हुए सुखविंदर सिंह भंडारी अन्य।