काउंसलिंग में दी कोर्स चयन की जानकारी
बरनाला | मदरटीचर्स स्कूल में करियर काउंसलिंग में बच्चों को कोर्स के चयन की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सुरभि अरोड़ा ने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी सोच योग्यता के आधार पर अपने कोर्स का चुनाव करना चाहिए। अगर कोई विद्यार्थी किसी दूसरे की नकल कर कोर्स का चुनाव करता है तो उसके भविष्य में मुश्किल खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को कोर्स का चुनाव करते वक्त बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है। सेमिनार में इसी विषय पर बेहतर जानकारी दी जाती है ताकि उन्हें अपने भविष्य के लिए कोर्स का चुनाव करते हुए कोई परेशानी ना आए।