पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से लुढका पारा, घरों में दुबके लोग

बारिश से लुढका पारा, घरों में दुबके लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रविवार सुबह जोरदार बारिश से पारा और नीचे गिर गया है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। बारिश ने नगर काउंसिल के तमाम दावों की पोल खोल दी है।

बारिश से पूरा शहर बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गया। निकासी होने के कारण पानी शहर के तीनों बाजारों में दो-दो फीट तक भर गया। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के कारण बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रही और सड़कें भी सुनसान रही। सदर बाजार, रामबाग रोड, प्रभात सिनेमा मार्ग, सेखा मार्ग, केसी मार्ग, पक्का कॉलेज रोड, रामबाग रोड, नेहरू चौक, भगत सिंह चौक, अग्रसेन चौक, रेलवे स्टेशन, डाकघर, कचहरी चौक, बस स्टैंड मार्ग, सिविल अस्पताल, अनाज मंडी मार्ग में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। क्योंकि गेहूं की फसल के लिए पानी की ज्यादा जरूरत है।