पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी मैच की तैयारियाें पर फिरा पानी

कबड्डी मैच की तैयारियाें पर फिरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें 19 दिसंबर को पहली बार बाबा काला माहिर खेल स्टेडियम में होने जा रहे कबड्डी वर्ल्ड कप मैच को लेकर चल रही तैयारियों पर बारिश ने पानी फेर दिया है। सारी तैयारियां अधर में ही लटक कर रह गई। बारिश के बाद पुरा खेल स्टेडियम तालाब का रूप धारण कर गया है।

प्रशासनके पास नहीं है कोई प्रबंध: मौसमखराब रहने के कारण प्रशासन के पास खेल स्टेडियम से पानी की निकासी के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। अगर दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से रहा तो शायद 19 दिसंबर शुक्रवार को शहर में होने वाला मैच का कार्यक्रम रद्द भी हो सकता है। 9 दिसंबर को महिला टीमों के फाइनल मुकाबले होंगे, जिन्हें सम्मानित करने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा, शिअद के महासचिव राजिंदर गुप्ता और खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा पहुंच रहे हैं। रविवार को खेल अफसर रविंदर सिंह खुद स्टेडियम के अंदर बाहर जमां हुए बरसाती पानी को लेकर मजदूरों को निर्देश दे रहे थे।

व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा, सुखविंदर भंडारी, कमल गुप्ता, सतीश चीमा, रामपाल, सुभाष गर्ग, महाबीर गोयल, चेतन गर्ग , राजू चौधरी आदि ने कहा कि प्रशासन पानी की निकासी के प्रबंध करे।