पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों को लेकर सरकार गंभीर : ढींडसा

सड़क हादसों को लेकर सरकार गंभीर : ढींडसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें हो रहे सड़क हादसों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इस मुद्दे पर विधानसभा के आने वाले सत्र में चर्चा की जाएगी। यह बात पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने एक स्कूल समागम के बाद प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने दैनिक भास्कर के सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल के चुनाव अगले साल जनवरी में करवाए जाएंगे। चुनावों में कांग्रेस की बचीखुची साख भी खत्म हो जाएगी। प्रदेश में काउंसिल चुनाव अकाली भाजपा द्वारा मिलकर लड़े जाएंगे। प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं है, खजाना खाली नहीं है। इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान संजीव शोरी मंटी, युवा व्यापारी विंग के प्रदेश प्रधान मनु जिंदल, अकाली नेता गुरजिंदर सिंह सिद्धू, युवा व्यापारी विंग के चेयरमैन विन्नी जिंदल, महासचिव मनीश कुमार, एसजीपीसी मेंबर परमजीत सिंह खालसा आदि हाजिर थे।