पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में बाइक सवार की मौत

हादसे में बाइक सवार की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश से गीली हुई सड़क पर फिसली बाइक

भास्करन्यूज| बरनाला

रविवारसुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सुबह आठ बजे बाजाखाना रोड पर पक्खो कैंचिया के पास एक बाइक की खड़े ट्रक से टक्कर होने से यह हादसा हुआ। मृतक मनोज कुमार के पिता प्रेम चंद ने बताया कि उसका बेटा बरनाला में साइकिल रिपेयर की दुकान करता था। वह हर रोज अपने घर शैहणा से बरनाला आता था। हर रोज की तरह सुबह बरनाला आते वक्त उसकी बाइक बारिश के कारण गीली हुई सड़क पर फिसल कर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल बरनाला में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।