पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजीव शौरी शिअद (बादल) के शहरी जिला प्रधान बने

संजीव शौरी शिअद (बादल) के शहरी जिला प्रधान बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने शिअद के महासचिव एवं ट्राइडेंट उद्योग समूह के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता की सिफारिश पर शहर के समाजसेवी संजीव शौरी मंटी को शिअद(बादल)का शहरी जिला प्रधान नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और रविवार को दिनभर शहरवासियों का शौरी के निवास स्थान और उनके दफ्तर में बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।

शहरवासियों ने हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि संजीव शौरी शहर की कई धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुडे़ हुए हैं और पिछले कई सालों से वह अकाली दल के लिए काम कर रहे थे। वह ट्राइडेंट उद्योग समूह के संस्थापक श्री राजिंदर गुप्ता के भी काफी करीबी हैं। शौरी के भाई दविंदर शौरी कनाडा के सांसद हैं। नियुक्ति के बाद शौरी ने मीडिया से बातचीत करते जहां डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राजिंदर गुप्ता, सुखदेव सिंह ढींढसा राज्यसभा मेंबर और वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का आभार व्यक्त किया वहीं शहरवासियों से वादा किया की वह पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।

संजीव शौरी मंटी को हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू, एसजीपीसी मेंबर परमजीत सिंह, युवा व्यापारी विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल, चेयरमैन बिन्नी जिंदल, भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडियाया, राजीव कुमार लूबी, शिव सेवा संघ के प्रधान विपन धरनी, पूर्व प्रधान कमल गुप्ता बब्बू, सतीश चीमां, महेंदर मिंदी, मंडल प्रधान नरेंदर नीटा, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल बांसल नाणा, शैलर एसो. के महाबीर गोयल, सूर्यवंशी खत्री सभा के मास्टर सुखविंदर भंडारी, सेठ लखपतराय लक्खी, ग्रीन एवेन्यू के एमडी अशोक कुमार गर्ग, आस्था काॅलोनी के एमडी दीपक सोनी, जतिंदर गोयल, सुनीलदेव सिंगला, समाजसेवी प्यारा लाल राएसरियां, अरोडवंश सभा के डायरेक्टर नरेश कुमार बांका, खत्री सभा के प्रधान नरेंदर चोपड़ा, वरुण बत्ता, महाबीर दल के प्रधान कुलवंत राय गोयल, अश्वनी टोनी, विनोद दुआ, हरमेश मित्तल हन्नी, गोपाल मित्तल पाली, नीरज गर्ग, अंकित थापर, विकेश गर्ग, सौरव जिंदल, राजिंदर उप्पल आदि लोगों ने संजीव शौरी मंटी को बधाई दी।

संजीव शौरी मंटी।