- Hindi News
- जनवरी में कराए जाएंगे काउंसिल चुनाव : ढींढसा
जनवरी में कराए जाएंगे काउंसिल चुनाव : ढींढसा
गांवपक्खोकलां में एक विवाह समागम में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींडसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नगर काउंसिल चुनाव जनवरी महीने के बीच होंगे और दिसंबर के आखिर तक नामांकन पत्र की सारी प्रकिया पुरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि काउंसिल चुनाव अकाली दल और भाजपा एक साथ लड़ेंगे। दरअसल अकाली दल-भाजपा द्वारा पंजाब में युद्धस्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों से कुछ लोग बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में आकर वह बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। काउंसिल चुनावों में साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को ही मैदान में उतारा जाएगा। चंडीगढ़ में सीएम के निवास स्थान के बाहर गुरप्रीत कौर द्वारा खुद को आग लगाने की घटना को ढींडसा ने अति निंदनीय बताया और कहा कि जो हुआ ठीक नहीं हुआ। सरकार लड़की के परिवार से हमदर्दी व्यक्त करती है। इस अवसर पर उनके साथ हलका भदौड के इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु, वीरइंदर सिंह जैलदार चेयरमैन जिला परिषद, रणदीप सिंह ढिलवां चेयरमैन ब्लॉक समिति, मार्केट कमेटी भदौड़ के चेयरमैन बलदेव सिंह चूघां, कुलवंत सिंह बोघा प्रधान ट्रक यूनियन, सरपंच भोला सिंह, गुरजंट सिंह दराज आदि मौजूद थे।
राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींढसा।