- Hindi News
- जगह जगह जाम, 5 मिनट का रास्ता 20 मिनट में होता है तय
जगह-जगह जाम, 5 मिनट का रास्ता 20 मिनट में होता है तय
बरनालाशहर में ट्रैफिक व्यवस्था पुरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। जिला प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। डीसी के आदेशों के बावजूद भी शहर मे हैवी व्हीकल सरेआम प्रवेश कर रहे हैं जिन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। यह वाहन दिन के समय शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों में घुस जाते हैं जिससे बाजार में जाम लग जाता है और लोगों को कई घंटों तक ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है।
45प्वाइंटों पर हर समय रहता है जाम
रविवारको जब भास्कर टीम शहर में दाखिल हुई तो रेलवे स्टेशन से थाने जाने का रास्ता बाइक या वाहन पर मात्र पांच मिनट का था जोकि 20 मिनट में तय हुआ। इसी तरह थाना सिटी से सिविल अस्पताल का रास्ता मात्र 6 मिनट का है जोकि 18 मिनट में तय हुआ।
इसके अलावा शहर में 45 प्वाइंट ऐसे हैं जहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है,जबकि ट्रैफिक पुलिस के पास केवल 17 मुलाजिम ही हैं। इससे आप अंदेशा लगा सकते हैं कि 17 मुलाजिमों से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था आखिर कैसे सुधर सकती हैं। इसके अलावा डेढ़ दर्जन के करीब बैंक, दो दर्जन के करीब निजी अस्पताल, धर्मशालाएं, मैरिज पैलेस, कॉलेज, पांच दर्जन ट्यूशन सेंटर शहर में स्थापित हैं जिनके पास पार्किंग के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और यह संस्थाएं शहर के तंग इलाकों में ही स्थापित हैं। इसके अलावा शहर के सदर बाजार, हंडियाया बाजार, फरवाही बाजार, रामबाग रोड, अनाज मंडी रोड, सेखा रोड, प्रभात सिनेमा रोड, केसी रोड, धनौला रोड, कचहरी रोड़ इत्यादि जगहों पर भी हर समय ट्रैफिक समस्या काफी विकराल रहती है और हर समय जाम लगा रहता है।
रेलवे स्टेशन के पास बना दी है पार्किग, वहीं खड़े करें वाहन
एसएसपीउपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि बाजारों में ट्रैफिक समस्या पर काबू पाने के लिए उन्होंने ट्रैफिक इंचार्ज को आदेश जारी कर दिए हैं। दिन के समय कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश ना करें इसके लिए भी पुलिस को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग बना दी है। लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करें।
नियमों की अवहेलना करने वालों से निपटेंगे सख्ती से
डीसीगुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए और बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी क