पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मोहा मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाईएसस्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम इम्पैक्ट-2014 के रविवार को कार्यक्रम में प्रदेश के खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। ढींडसा ने ज्योति प्रचंड कर समारोह का आगाज किया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर वरुण भारती और समूची मैनेजमेंट ने खजाना मंत्री ढींडसा का समारोह में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। बच्चों ने गिद्दा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी, गीत-संगीत के साथ-साथ अन्य कई आइटम भी पेश की। मुख्यातिथि ढींडसा ने कहा कि बच्चों के विकास में माता-पिता की अहम भूमिका होती है। इसलिए माता-पिता को अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक होकर बच्चों को सही मार्ग दिखाना चाहिए। इस अवसर पर ढींढसा ने स्कूल के होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के डायरेक्टर वरुण भारती ने ढींडसा को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर शिअद बादल के शहरी जिला प्रधान संजीव शौरी मंटी, शिअद युवा व्यापारी विंग के प्रधान मन्नू जिंदल, एसजीपीसी मेंबर परमजीत सिंह खालसा, प्रधान दर्शन कुमार, पीआरओ पुष्पा मित्तल, प्रिसिंपल कुसुम शर्मा आदि मौजूद थे।

परमिंदर सिंह ढींढसा को सम्मानित करते स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी।

रंगारंग कार्यक्रम पेश करते वाईएस स्कूल के बच्चे।