पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलवंत सिंह कीतू, हलका इंचार्ज शिअद

कुलवंत सिंह कीतू, हलका इंचार्ज शिअद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्खन शर्मा, महासचिव, कांग्रेस

हरजीत सिंह ग्रेवाल, वरिष्ठ नेता भाजपा।

संजीव शौरी मंटी, जिला प्रधान अकाली दल शहरी।

गुरमीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

सवाल-1 पूर्ण बहुमत किसे मिलेगा सवाल-2 जनता किन मुद्दों पर देगी वोट

केवल सिंह ढिल्लों, कांग्रेसी विधायक

जवाब-1 निश्चिततौर पर अकाली भाजपा गठजोड़ को पूर्ण बहुमत मिलेगा और प्रधान गठजोड़ का होगा। गठबंधन को कोई नहीं रोक सकता। प्रधान तो भाजपा का ही बनेगी।

जवाब-2पहला- भ्रष्टाचारऔर लापरवाह अधिकारी हटाएंगे। लोगों को गंदगी से राहत भी दिलाएंगे। शहर में कूड़े का डंप बनाया जाएगा और ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए भी शहर में पक्की पार्किग बनाई जाएगी। हरेक वार्ड में लोगों को सहूलियतें देंगे। यही नहीं जन धन योजना, स्वच्छ भारत मुहिम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी मुहिम के कारण हर कोई नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद कर रहा है।

जवाब-1 अकालीदल भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। इस समय हमारा पूरा फोकस काउंसिल चुनावों पर है और दोनों पार्टियों के नेता, लीडर वर्कर सभी पूरे जी जान से चुनाव के लिए जुटे हुए हैं।

जवाब-2प्रदेशसरकार ने शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शहरवासियों की हरेक उम्मीदों पर प्रदेश सरकार पूरी तरह से खरा उतरी है। लोग अकाली-भाजपा सरकार के कामकाज से भी काफी खुश हैं। शहर में जहां कहीं भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें अब पूरा कराया जाएगा। शहर के तमाम 31 वार्डों को मॉडल के वार्ड बनाएंगे।

जवाब-1 काउंसिलपर प्रधान कांग्रेस का ही बनाएंगे। अकालियों को लोग पूरी तरह से नकार रहे हैं। इसलिए नगर काउंसिल चुनाव में कांग्रेस को इस बार पूर्ण बहुमत मिलने के पूरे आसार है।



जवाब-2लोगकांग्रेस कार्यकाल के समय कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के कामकाज से काफी खुश थे। इसलिए इस बार भी शहर का विकास करवाएंगे। ट्रैफिक समस्या के लिए शहर में पार्किग बनाएंगे और शहर में कूड़े का डंप पहल के आधार पर बनाया जाएगा। इसके अलावा शहर में सीवरेज की समस्या को भी दूर किया जाएगा।

जवाब-1 बरनालानगर काउंसिल पर ज्यादातर अकालियों का या फिर कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। अब उनकी बारी है। लोग चाहते हैं कि इस बार प्रधान भाजपा के से ही बने।

जवाब-2पहला-केन्द्रमें एनडीए की सरकार हैं। लोग मोदी सरकार की नीतियों से काफी खुश हैं। दूसरा-पंजाबमें भाजपा की छवि में बहुत सुधार हुआ है। तीसरा-इसबार प्रधान भाजपा के कोटे से बने, पिछली कमेटी शहर के लोगों की आशाओं पर खास नहीं उतर सकी। चौथा-लोगविकास चाहते हैं और विकास को लेकर ही गठबंधन को वोट देंगे। पांचवां-लोगोंका भाजपा के प्रति काफी विश्वास भी बढ़ा है।

जवाब-1 काउंसिलचुनाव तो कांग्रेस ही जीतेगी। हम सभी 31 वार्डों में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी उम्मीदवारों का प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतें।

जवाब-2बरनालानगर काउंसिल में 25 मार्च 2003 से लेकर 20 मार्च 2008 तक पांच सालों में नगर काउंसिल कमेटी पर कांग्रेस प्रधान का दबदबा रहा था और जो विकास कार्य शहर के हरेक वार्ड में कांग्रेस प्रधान ने करवाए थे वह पिछले कई सालों से अकाली नहीं करवा सके। अकालियों ने शहर का विकास करवाने की बजाय अपना विकास किया है।

जवाब-1 काउंसिलपर प्रधान इस बार भी शिअद का ही बनेगा।

जवाब-2पिछलीबार शिअद ने सारे वार्डों में बहुत सारे विकास कार्य करवाए और इस बार भी विकास कार्यों की झड़ी ला देंगे। सफाई बरकरार रखी जाएगी। सीवरेज प्रणाली एकदम दुरूस्त की जाएगी। शहर में रोजगार के भी अवसर लाएंगे। गंदगी के लिए भी डंप आदि का इंतजाम करवाकर स्वच्छ वातावरण बनाया जाएगा। टूटी सड़कों का सुधार करेंगे और ट्रैफिक समस्या हल करवाएंगे।