व्यापारी का पर्स लौटा दिखाई ईमानदारी
भदौड(बरनाला) |हलका भदौड़ में एक व्यक्ति ने व्यापारी का पर्स लौटाकर ईमानदारी दिखाई। शहर के गणमान्य लोगों ने उसकी ईमानदारी की प्रशंसा कर सम्मानित किया। भदौड़ के व्यापारी संजीव बत्ता का पर्स गिर गया था, जिसमें 12 हजार और जरूरी कागजात थे। एडवोकेट कृष्ण गर्ग ने बताया कि वह और उसकी प|ी रीना गर्ग गत रात को स्कूल से ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें पर्स मिला। पर्स से पता चला कि यह पर्स संजीव बत्ता का है। शनिवार को एडवोकेट कृष्ण गर्ग ने व्यापारी को पर्स वापस किया। इस मौके पर गुरदीप सिंह थिंद, डाॅ. हरदीप हैप्पी, डाॅ. साधू सिंह, काला सिंह आदि हाजिर थे। (राकेश गर्ग)