पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1450 स्टूडेंट्स ने दी वजीफा परीक्षा

1450 स्टूडेंट्स ने दी वजीफा परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | किंग्जग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने स्टूडेंट्स के सुनहरे भविष्य के लिए कॅालेज में वजीफा परीक्षा ली।

सुपरिटेंडेंट मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि इस दौरान विभिन्न जिलों के 100 से ज्यादा स्कूलों के 1450 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कॅालेज के एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि इस परीक्षा में पहले रैंक वाले स्टूडेंट्स को 75 फीसदी स्कॉलरशिप, दूसरे रैंक पर 60 फीसदी, तीसरे रैंक वाले स्टूडेंट्स को 50 फीसदी, चौथे से दसवें रैंक वाले को 40 फीसदी, 11 से 20 रैंक वाले को 30 फीसदी, 21 से 40 रैंक वाले विद्यार्थी को 20 फीसदी और 41 से 75 तक रैंक वाले स्टूडेंट्स के लिए 10 फीसदी फीस प्रति कोर्स स्कॉलरशिप रखी गई है।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा देने पहुंचे सभी स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह बाजवा, प्रिसिंपल सीनियर सेकेंडरी एचआर गर्ग, डिग्री कॅालेज के एकेडमिक डीन जसविंदर सिंह मौजूद थे।