500 स्टूडेंट्स ने दिया स्कॉलरशिप टेस्ट
बरनाला | रविवारको मदर टीचर स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट लिया गया, जिसमें चौथी से बारहवीं कक्षा तक के जिलाभर के विभिन्न स्कूलों से 1500 विद्यार्थियों ने हिस्सा देने पहुंचे। टेस्ट में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक ज्ञान सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। टेस्ट में पहले स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स को 5100, दूसरे स्थान पर रहने वालों को 3100 और तीसरे स्थान वाले स्टूडेंट्स को 2100 का पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम 12 जनवरी को शाम 5 बजे मदर टीचर स्कूल में घोषित किया जाएगा। स्कूल डायरेक्टर कपिल मित्तल, चेयरमैन निशि मित्तल, डीन अजयपाल जसवाल, वाइस प्रिसिंपल सुरभि अरोड़ा ने कहा कि स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ही ऐसी परीक्षा ली गई।