पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीकृष्ण मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्रीकृष्ण मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीभारतीय महाबीर दल बरनाला की तरफ से रविवार को श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर के पुनर्निर्माण समारोह पर रखे गए श्री रामायण पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों के अलावा शहर की कई धार्मिक और समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री ने भजनों की अमृतवर्षा करके संगतों को निहाल किया और अपने मनमोहक भजनों पर शहरवासियों को झूमने पर विवश कर दिया। भजन संध्या के बाद मंदिर की कार सेवा का शुभारंभ किया गया, जिसमें भारतीय महाबीर दल के प्रधान कुलवंत राय गोयल, व्यापार विंग के प्रदेशाध्यक्ष मन्नू जिंदल और दल के तमाम सदस्यों ने मिलकर मंदिर की कार सेवा शुरू की। गोयल ने शहरवासियों से मंदिर की कार सेवा में अपना योगदान डालने की अपील की। इस मौके मंदिर के पीआरओ विनोद दुआ, अश्वनी टोनी, रमेश चौधरी, परवीन सिंगला अग्रवाल, यशपाल जिंदल, वरूण बत्ता आदि शहरवासी मौजूद थे।

रविवार को भजन संध्या में मौजूद शहर की महिलाएं।