पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाटक मेले में बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का दिया संदेश

नाटक मेले में बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहाशक्ति कलां मंदिर में उत्तर भारत के तीन दिवसीय 37वें नाट्य मेले के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों जिलों से पहुंचे कलाकारों ने लोगों को बुराइयों के खिलाफ जागरूक करते हुए उन्हें भावविभोर कर दिया।

इस मौके एसडी सभा के महासचिव एडवोकेट शिवदर्शन शर्मा, मास्टरमाइंड के एमडी शिव सिंगला और महाशक्ति कलां मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान लुधियाना, फिरोजपुर, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रामपुरा, रायकोट, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर, अबोहर आदि शहरों से पहुंचे कलाकारों की टीमों ने नाटक खेले, जिनमें कलाकारों ने बताया कि किस तरह नौजवान नशे में फंसकर पूरे घर को बर्बाद करते हैं।

इस दौरान एडवोकेट शर्मा ने क्लब की ओर से करवाए जा रहे समारोह की सराहना की और कहा कि इन नाटकों से लोगों को बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके उन्होंने हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर कलाकारों की टीम और शहर के मुख्यातिथितियों को सम्मानित किया गया। इस मौके प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि मेले के तीसरे अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा।

इस दाैरान एडवोकेट कुलवंत राय, एमडी जतिंदर गोयल, सुभाष गर्ग, विजय गर्ग, प्रदीप, पनसप गैस के नरेश कुमार, मनीषी दत्त शर्मा, भोजराज गर्ग, अचल जैन, गोबिंद बांसल, सुधांशु दत्त शर्मा, संजय तायल, सुशील गोयल आदि मौजूद थे।

नाट्य मेले में मुख्यतिथियों को सम्मानित करते प्रबंधक।

लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते कलाकार।

नाटक मेले में गणमान्यों को सम्मानित करते गांववासी।

संगरूर |बाबा बंदा सिंह बहादर फाउंडेशन की ओर से नशा विरोधी मुहिम के तहत गांव गगड़पुर में तीन दिवसीय नाटक मेला करवाया गया, जिसमें नशों के खिलाफ लोगों पर जागरूक किया गया और इससे दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके फाउंडेशन के प्रधान जगदीप सिंह गुज्जरां ने कहा कि सभी लोग नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दें तो पंजाब को नशा मुक्त बनने से कोई नहीं रोक सकता। मेला नौजवान कमेटी के प्रधान हरप्रीत सिंह, सरपंच बिककर सिंह गांववासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस मौके प्रधान सुरजीत सिंह, लछमण सिंह, मनदीप सिंह, बलवीर सिंह, परमजीत कौर, जंगीर कौर, बलजीत, किरणदीप कौर, मक्खन बराड़ आदि मौजूद थे।