- Hindi News
- पार्टी में एससी बीसी भाईचारे को नहीं मिल रहा है सम्मान : गोल्डी
पार्टी में एससी-बीसी भाईचारे को नहीं मिल रहा है सम्मान : गोल्डी
बरनाला|भाजपा मेंएससी- बीसी भाईचारे को सम्मान नहीं दिया जा रहा। टिकटों के बंटवारे के समय एससी-बीसी सेल की कोई राय नहीं ली गई। यह बात बीसी सेल भाजपा के प्रदेश उपप्रधान जसविंदर सिंह गोल्डी ने कही। उन्होंनें कहा कि जिला हाईकमान की ओर से टिकट बंटवारे में एससी बीसी भाईचारे को साथ ना लेने के चलते भाईचारे में रोष है, जिसका खमियाजा पार्टी को चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए अकाली दल ने 12 वार्ड छोड़े है। लेकिन किसी भी वार्ड में प्रत्याशी का चयन करने के लिए पुराने टकसाली भाजपाइयों को पूछा नहीं जा रहा। पार्टी पैराशूट से सभी वार्डों में प्रत्याशी उतार रही है। इस मौके पर विक्रम सिंह गिल एसी सेल जिला प्रधान, जसविंदर गोल्डी बीसी सेल प्रदेश उपप्रधान, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।