पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूचड़खाने के विरोध में की महारैली

बूचड़खाने के विरोध में की महारैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवघन्नौरी कलां में निर्माणाधीन बूचड़खाने के विरोध में संत समाज द्वारा रविवार को आमंत्रित की गई महा रैली की गई। इस दौरान आस-पास की 29 गांवों की पंचायतों ने लिखित में बूचड़खाने के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज करवाई। इस मौके पर पहुंचे स्वामी कृष्णा नंद जी महाराज भूरी वाले, संत भूपिन्द्र सिंह पटियाला, बाबा सुध सिंह जी माछीवाड़ा, स्वामी सहज प्रकाश जी बरनाला, महंत नारायण दास, निहंग मुख्तियार सिंह नसीरां वाले (कपूरथला), पूर्व विधायक धूरी धनवंत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब सुरजीत सिंह बरनाला की पुत्रवधू बीबी हरप्रीत कौर बरनाला, भाजपा की प्रदेश सचिव अर्चना दत्त, एस.एस. जैन सभा धूरी के प्रधान भारत भूषण जैन आदि ने बूचडख़ाने के निर्माण का कड़ा विरोध किया।

उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे हरद्वारी लाल यादव प्रदेश सचिव गौ रक्षा विभाग विश्व हिन्दू परिषद तथा जसवीर सिंह जस्सी की भी सराहना की। वक्ताओं ने बूचडख़ाने के काम को बंद करवाने के लिए 15 फरवरी तक का समय देते हुए ऐलान किया कि यदि तय समय सीमा तक इसका काम पक्के तौर पर बंद नहीं किया जाता है तो वह 16 फरवरी को दोपहर 3 बजे अरदास के उपरांत इस बूचडख़ाने की ओर कूच करेंगे तथा इस निर्माणाधीन बूचडख़ाने को नेस्तनाबूद करेंगे। उन्होंने 16 फरवरी तक इलाके के विभिन्न शहरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाने का ऐलान करते हुए 16 फरवरी को जिला संगरूर को मुकम्मल बंद रखने का आमंत्रण भी दिया। संत समाज की अपील पर दोनों प्रदर्शनकारियों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। इस मौके पर विकास जैन मंडल प्रधान भाजपा, इन्द्रजीत सिंह घन्नौरी पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी, कर्मजीत सिंह सरपंच, ब्रजेश्वर गोयल जिला उपाध्यक्ष, विमल कुमार विहिप नेता, अच्छरू कांसल गौ रक्षा प्रधान खनौरी, प्रदीप गर्ग जिला मीडिया कन्वीनर भाजपा, नीलमणी बरनाला बजरंग दल नेता, मोहित गर्ग मालेरकोटला, रविन्द्र कुमार मालेरकोटला, जसपाल सिंह, महिन्द्र चहल, गुरमुख सिंह पंच, जीवन सिंह पंच, सत्तपाल, दर्शन सिंह पूर्व समिति मेंबर, कर्मजीत गोरा, जग्गा सिंह, चरन सिंह, अमरजीत सिंह किसान नेता तथा दर्शन कुमार प्रधान शिव मंदिर कमेटी आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)

धूरी के घन्नौरी कलां में बूचडख़ाने के निर्माण के विरोध में की गई महां रैली में मौजूद संत।