पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 नगर काउंसिलों 1 नगर पंचायत के 177 वार्डों के लिए चुनाव 25 को

8 नगर काउंसिलों 1 नगर पंचायत के 177 वार्डों के लिए चुनाव 25 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें 8 नगर काउंसिलों एक नगर पंचायत के 177 वार्डों के लिए 25 फरवरी को चुनाव होगा। उम्मीदवार 10 से 13 फरवरी तक सुबह 11 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र भर सकेंगे। अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी कम एडीसी विकास विनोद कुमार गागट ने बताया कि 14 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी 16 फरवरी को उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इस उपरांत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को चुनाव निशान अलॉट किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संगरूर से संबंधित उम्मीदवार अपने नामांकन फार्म एसडीएम कार्यालय संगरूर में एसडीएम संगरूर के पास भर सकेंगे। भवानीगढ़ से संबंधित उम्मीदवार नगर काउंसिल भवानीगढ़ में तहसीलदार संगरूर को, लौंगोवाल से संबंधित उम्मीदवार सब तहसील कार्यालय लौंगोवाल में रिटर्निंग अधिकारी तहसील सुनाम को अपने नामांकन पत्र जमा करवाएंगे।

सुनाम से संबंधित उम्मीदवार एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सुनाम को, लहरा से संबंधित उम्मीदवार एसडीएम लहरा को उनके कार्यालय में, धूरी के उम्मीदवार एसडीएम धूरी को उनके कार्यालय में नामांकन पत्र भरेंगे।

इसी तरह मालेरकोटला के उम्मीदवार एसडीएम मालेरकोटला को उनके कार्यालय, अहमदगढ़ के लिए नगर काउंसिल कार्यालय अहमदगढ़ में तहसीलदार मालेरकोटला अमरगढ़ के उम्मीदवार सब तहसील कार्यालय अहमदगढ़ में डीआरओ संगरूर के पास अपने नामांकन पत्र भर सकेंगे। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

जिले में 10 फरवरी से शुरू हो जाएगा चुनावी शंखनाद

बरनाला|10 फरवरीको काउंसिल चुनावों का कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद उम्मीदवार 10 फरवरी से 13 फरवरी तक सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी और 16 फरवरी को उम्मीदवार की तरफ से अपने नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे, उसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। बरनाला से संबंधित उम्मीदवार एसडीएम दफ्तर, धनौला से संबंधित उम्मीदवार डीडीपीओ दफ्तर, तपा से संबंधित उम्मीदवार एसडीएम तपा ऑफिस और भदौड़ से संबंधित उम्मीदवार तहसील दफ्तर में नामांकन पत्र भरेंगे। जिला की चार नगर काउंसिलों बरनाला, भदौड़, तपा धनौला के कुल 72 वार्डों के लिए 113 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। नगर काउंसिल बरनाला के कुल 31 वार्डों के लिए 70 पोलिंग बूथ, तपा नगर काउंसिल के कुल 15 वार्डों के लिए 15 पोलिंग बूथ, भदौड नगर काउंसिल के कुल 13 वार्डों के लिए 14 पोलिंग बूथ और धनौला नगर काउंसिल के कुल 13 वार्डों के लिए 14 पोलिंग बूथों पर चुनाव होंगे। जिलाभर मेंे 1 लाख 21 हजार 438 वोटर हैं जिनमें महिलाओं की संख्या 57217 है जबकि पुरुष की संख्या 64221 है।

बरनाला|तपा कीसभी पांच सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया ने कहा कि तपा में कुल 15 वार्ड है। जिनमें से अकाली दल की तरफ से भाजपा को पांच वार्ड छोड़े गए है। उन पांच वार्डों में वार्ड नंबर तीन से मोनिका रानी, 6 से राकेश ताजो पूर्व प्रधान तपा मंडल, 9 से गुरसेवक सिंह सोनी प्रदान एनआरआई विंग, 10 से नेक राम 12 से पूर्व जिला प्रधान शाम लाल गोड़ को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। किसी भी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं की है। टिकट मिलने के बाद प्रत्याशियों ने तेजी से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

लहरागागा (संगरूर)|नगर काउंसिलचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की एक बैठक पार्टी के सीनियर वालंटियर मदन लाल बखोरा की प्रधानगी में हुई। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी दोपहर 2 बजे तक पार्टी द्वारा शहर के कुल 15 वार्डों में से आप के चाहवान उम्मीदवारों से अर्जियां मांगी गई हैं। अर्जियों की जांच करने के बाद उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की जाएगी। पार्टी द्वारा साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। बैठक में श्रीचंद गंढूआं, पवन चोटीयां, ज्ञानी गुरचरण सिंह, शाम लाल, रतन लाल, गुरमेल खोखर, राकेश शामिल हुए।

बरनाला|रविवार को बरनाला नगर कांउसिल चुनाव की तैयारियों को लेकर डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने तमाम अधिकारियों से बैठक कर उन्हें हिदायतें जारी की और ड्यूटियां भी लगाई। डीसी ने बताया कि नगर काउंसिल चुनाव 25 फरवरी को होने जा रहे हैं। जिनमें बरनाला, तपा, भदौड और धनौला की चार नगर काउंसिलों के ईआरओ ने भी बैठक में शिरकत की। डीसी ने बताया कि चुनाव ईवीएम मशीनों से होंगे। इसके लिए उम्मीदवार 10 फरवरी से 13 फरवरी तक सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी और 16 फरवरी को उम्मीदवार की तरफ से अपने नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे, उसके बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि चुनावों को लेकर शहर में अमन-कानून बरकरार रखा जाएगा और किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।