संघर्ष जारी रखने की दी चेतावनी
बरनाला|मांगे पूरीहोने तक सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जब तक सरकार एसएस/रमसा अध्यापकों को पक्की नौकरी के साथ बाकी सभी सुविधाएं नहीं देती तब तक सरकार के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। यह बात अध्यापक नेता सोहण सिंह ने रविवार को महलकलां में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से उनकी जायज मांगो पर टाल-मटोल कर रही है। लेकिन अब वह सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर कमलदीप, सुखदीप तपा, कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह, जसवीर सिंह, हरदीप कौर आदि हाजिर थे।