बरनाला पर भारी रही फरीदकोट की टीम
बरनाला|किक्रेट मैचके पहले दिन बरनाला पर फरीदकोट की टीम भारी रही। जिला किक्रेट एसोसिएशन के महासचिव मोहिंदर खन्ना ने बताया कि ट्राईडेंट में मोहाली किक्रेट एसोसिएशन की ओर से करवाए जा रहे मैच में बरनाला ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। बरनाला की पूरी टीम 137 रन पर सिमट गई। फरीदकोट की तरफ से अंकुश गर्ग अनमोलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। बरनाला के शैरी ने 32, सूरज ने 34 विवेक ने 24 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक फरीदकोट ने पांच विकेट पर 204 रन बना लिए थे, जिसमें गुरकीरत ने 64 रन बनाए। शैरी गुरदीप ने बरनाला की तरफ से खेलते हुए 2-2 विकेट लिए। मैच शुरू होने से पहले शमशेर सिंह सेखों अन्य लोगों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस मौके कृष्ण गोपाल, जगदीश, विकास बंटी, कुलतार तारी, यादव राए, डॉ प्रदीप, भूपिंदर कुमार, रमन कुमार, कर्मवीर कौर, काका, यादविंदर लवली, ललित कुमार आदि हाजिर थे।