डीसी दफ्तर के समक्ष धरना 13 को
बरनाला | पंजाबएंड यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी बरनाला की बैठक जिला कन्वीनर जुगराज टल्लेवाल, अनिल कुमार, रमेश कुमार, चरनजीत सिंह, गुरदेव सिंह और जगविंदरपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 13 फरवरी को डीसी दफ्तर समक्ष दिए जा रहे धरने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सुखवीर जोगा, राजीव कुमार, मनजीत राज भारद्वाज, शीशन कुमार, खुशविंदरपाल, महिमा सिंह, मोहन सिंह टल्लेवाल आदि मौजूद थे।