पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा मंडल प्रधान पर पैसे लेकर टिकटें देने का आरोप

भाजपा मंडल प्रधान पर पैसे लेकर टिकटें देने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिकट बंटवारे से असंतुष्ट लोग सड़क पर उतरे

संगरूर | कांग्रेसपार्टी द्वारा शहर के सभी 27 वार्डों में नगर काउंसिल चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान 11 फरवरी को कर दिया जाएगा। विभिन्न वार्डों में पार्टी उम्मीदवारों संबंधी फैसले को हलका इंचार्ज पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान सुरिंदरपाल सिंह सीबिया की अगुवाई में 17 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी की होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस शहरी के प्रधान नत्थू लाल ढींगरा ने बताया कि शहर के सभी 27 वार्डों के लिए कुल 67 उम्मीदवारों ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने के लिए अप्लाई किया है। इस मौके पर एडवोकेट नरेश जुनेजा, जगविंदर काला, राजविंदर सिंह, रछपाल सिंह टीपू, रमेश छाबड़ा, दर्शन सिंह धनौला, गुरबख्श सिंह मौजूद थे।

संगरूर ब्लॉक कांग्रेस शहरी के प्रधान नत्थू लाल ढींगरा जानकारी देते हुए।

नहीं होगा बदलाव

^टिकटोंके बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के आला अधिकारियों से बैठक कर फैसला लिया जा चुका है। वार्डों में बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रकाशचंद गर्ग, सीपीएस

पार्टी के साथ खड़े हैं

^हमपार्टी के साथ खड़े हैं। पार्टी जो भी फैसला लेगी उनके लिए सर्वमान्य होगा। 12 नंबर वार्ड में हमने काफी काम किया है। विजयलंकेश, नाराज उम्मीदवार

नगर काउंसिल चुनाव को लेकर क्षेत्र में जहां राजनीतिक दांव-पेंच शुरू हो गए हंै, वहीं टिकट बंटवारे को लेकर अकाली-भाजपा में अंतर्कलह साफ देखा जा रहा है। टिकट नहीं मिलने पर संगरूर और बरनाला में अकालियों में रोष है। वहीं भदौड़ के भाजपा मंडल प्रधान पर पैसे लेकर अपने चहेतों को टिकट देने का आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में असंतुष्ट वर्कर पार्टी हाईकमान के विरुद्ध खुलकर सामने गए हैं। वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने में भी नहीं चूक रहे हैं। इसके साथ ही वह पार्टी से सामूहिक इस्तीफे देने और आजाद चुनाव लड़ने की धमकी भी दे रहे हैं।

धूरी (संगरूर) | नगरकाउंसिल चुनाव के लिए टिकटों की बंटवारे को लेकर भाजपा और अकाली दल के नेताओं की मीटिंग में धूरी शहर के उम्मीदवारों को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है। इससे गठबंधन में दरारें पड़ती नजर रही हैं। भाजपा मंडल धूरी के प्रधान विकास जैन ने कहा कि अकाली दल के नेताओं द्वारा भाजपा से पक्षपात किया जा रहा है। भाजपा का शहर में अच्छा आधार है और पार्टी के उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत हासिल करने में भी समर्थ हैं, परन्तु भाजपा के बढ़ रहे राजनीतिक कद के चलते अकाली दल द्वारा सीटों के बंटवारे को जान-बूझकर लटकाया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश्वर गोयल, कमलजीत गर्ग, सुरजीत कुमार, प्रदीप गर्ग, रणजीत सिंह, अमरजीत जीता सहित भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। इस संबंधी अकाली दल के धूरी से हलका इंचार्ज भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा कि हाईकमान द्वारा तय किए गए नियमानुसार ही टिकटों की बांट की जा रही है तथा किसी के साथ भी किसी किस्म का पक्षपात नहीं किया जाएगा। (राजेश टोनी)

संगरूर में मंगलवार को वार्ड नंबर 12 के लोगों ने रोष मार्च निकाल नारेबाजी की।

भवानीगढ़ (संगरूर) | भवानीगढ़से गांव काकड़ा, बखोपीर को जाती सड़कों पर स्थित कॉलोनी के लोगों की वोटें वोटर सूची में से कटने के विरोध में शहर में रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान नगर काउंसिल का घेराव किया पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान वरिंदर पंनवां ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं की शह पर वोटर सूची में से वोटरों के नाम काटे गए हैं। उन्होंने मांग की कि काटी गई वोटें वोटर सूची से जोड़ी जाएं। इस मौके पर आप के नेता रघबीर सिंह, मुख्तियार सिंह, परमजीत सिंह, लखवीर चंद पुरी, जंगीर सिंह, हरप्रीत सिंह, मंगल ढिल्लों, कुलदीप सिंह मौजूद थे। इस संबंधी सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग का कहना है कि यह मसला डीसी के ध्यान में ला दिया गया है जोकि इन कटी वोटों संबंधी कार्रवाई करेंगे। (लखविंदरपाल)