खिलाड़ियों के सम्मान में दी टी पार्टी
बरनाला|खेलों मेंअच्छा प्रदर्शन करने वाले वाईएस स्कूल के खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूल की तरफ से टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान खेलों में प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान दिया गया। स्कूल के प्रधान प्रो. दर्शन कुमार, डॉयरेक्टर वरूण भारती, प्रिंसिपल नवनीत ठाकुर ने बताया कि इस दौरान स्कूल के करीब 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके स्कूल के सभी खेलों के कोच समेत पीआरओ जतिंदरजीत सिंह, वाइस प्रिंसिपल विमसले और कॉलेज इंचार्ज सर्वजीत कौर भी मौजूद थे।