पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की जीत पर मनाया जश्न

दिल्ली की जीत पर मनाया जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारको दिल्ली में आप की सरकार बनने पर शहर में आप कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और पूरे शहर में विजयी रैली निकाली।

इस दौरान पटाखे फोड़ गए और मिठाई भी बांटी गई। सदर बाजार में शहीद भगत सिंह चौक पर आप नेताओं ने रैली की। इस मौके जगसीर सिंह संधू, कुलदीप सहगल, राजिंदर बराड़, दविंदर देव और रजत लक्की बांसल ने कहा कि दिल्ली में लोगों ने साबित कर दिया है कि देश में अगर भ्रष्टाचार, वीआईपी कल्चर, महंगाई, बेरोजगारी आदि को दूर कर सकती है तो वह है केवल आम आदमी पार्टी। इसलिए उन्होंनें आप पर पूर्ण विश्वास कर पार्टी को बहुमत दिया।

इस मौके मनजीत सिंह सिद्धू, मास्टर प्रेम कुमार, गुरजंट सिंह सिद्धू, राजिंदर बब्बी, राजपाल सिंह, सैल करन, इंदरजीत शर्मा, ठविंदर सिंह संधू, गुरमीत सिंह ढिल्लों, हरीओं, महिंदर सिंह संघेड़ा , गुरमेल सिंह संधू, दविंदर देव, गोगीमान, गुरबख्श सिंह कट्टू, मुकेश कुमार, गुरशरन सिंह, रमेश कुमार, लक्की आदि नेता मौजूद थे।

तपा(बरनाला)|मंगलवार कोदिल्ली में अरविंदर केजरीवाल के सीएम बनने की खुशी में तपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। इस मौके हरिकृष्ण अग्रवाल, मुनीश गर्ग, हरीश बांसल ने कहा कि मोदी के अच्छे दिनों के सपने फेल हो चुके हैं। 9 महीने में ही एनडीए सरकार फेल साबित हुई है, जिसके चलते दिल्ली के लोगों ने मोदी सरकार को ठेंगा दिखाया है। आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी है। इस अवसर पर गोल्डी गर्ग, अमित ढींगरा, हरीश बांसल, मुनीश गर्ग, परवीन चौहान, बिट्टू काका, रोहित गर्ग, दर्शन, काला, मदन लाल, जुगविंदर सिंह, नारायण सिंह, चंचल राजू, अंकित सिंगला, मुनीश कुमार, तेजिंदर कुमार, विजय कुमार जेठूके आदि मौजूद थे।

सरकारी स्कूल में लगाए आरओ सिस्टम का उद्घाटन करते सांसद भगवंत मान।

बरनाला के सदर बाजार में शहीद भगत सिंह चौक पर रैली करते आप कार्यकर्ता।

आप की जीत पर रैली निकालकर केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ता।

बरनाला|लोकसभा हलकासंगरूर के सांसद भगवंत मान ने गांव कर्मगढ़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल में एनआरआई हरबंस सिंह चाहल के सहयोग से आरओ सिस्टम लगाकर उसका उद्घाटन किया। इस मौके सांसद मान ने दिल्ली में आप की सरकार पर जनता का शुक्रिया अदा करते कहा कि जनता ने जो आशाओं को लेकर सरकार बनाई है पार्टी लोगों की हर आशा पर खरी उतरेगी। इस मौके पर सन्नी राय, राजिंदर सिंह मान, मास्टर प्रेम कुमार, अमरीश भोतना, जगसीर सिंह संधू, कमलजीत संधू, गुलवंत सिंह आदि मौजूद थे।