ईमानदार प्रत्याशियों काे करेंगे सपोर्ट
बरनाला|आप शहरमें काउंसिल चुनाव में साफ सुथरी छवि वाले और इमानदार प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। यह बाते पार्टी के शहरी कन्वीनर कुलदीप सहगल और जगसीर संधू ने कही। बैठक में अमरीश भोतना, गुरजंट सिद्धू, राजपाल सिंह, रामतीर्थ, राजिंदर बराड़, दविंदर देव, बहादर सिंह, सैल करन आदि मौजूद थे।