बच्चों को बताया हाथ धोने का महत्व
बरनाला |मदर टीचर्स स्कूल में नेशनल डी वर्मिंग दिवस मनाया गया। इस दौरान नर्सरी केजी क्लास के बच्चों को स्मार्ट बोर्ड पर मूवी दिखाई गई। उन्हें बताया गया कि खाने से पहले बाद में हाथ धोने क्यों जरूरी है। साथ ही उन्हें बूट चप्पल पहनने का महत्व सिखाया। इस मौके पर स्कूल के डीन अजयपाल जायसवाल, कोऑर्डीनेटर स्वर्णजीत शर्मा ने कहा कि इस तरह की जानकारी छोटे बच्चों को देनी बेहद आवश्यक होती है।