- Hindi News
- विष्णु महायज्ञ को लेकर शहर में निकाली विशाल शोभायात्रा
विष्णु महायज्ञ को लेकर शहर में निकाली विशाल शोभायात्रा
बाबाबंसी वाले की असीम कृपा से 11 फरवरी से शहर की अनाज मंडी में 108 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन शुरू हो रहा है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार बाद दोपहर को शहर में श्री विष्णु सेवा समिति और शहरवासियों के सहयोग से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गीता भवन से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल अनाज मंडी पहुंची।
जगह-जगह शोभायात्रा का शहरवासियों के साथ-साथ शहर की तमाम धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया और माथा टेका। इस मौके प्रभु कृपा सहारा क्लब समेत शहर की अन्य संस्थाओं ने लंगर लगाया। इस दौरान महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। बाबा बंसी वालों ने यात्रा में भक्तजनों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में हरिद्वार, बनारस और अयोध्या से पहुंचे 150 ब्राह्मण भी मौजूद थे। समिति के प्रधान अजय जिंदल, दिनेश सहौरियां , रमेश लहरी, राजपाल शर्मा, मनोज सिंगला, भूषण जैन और मनोहर सहौरियां ने बताया कि 11 से 17 फरवरी तक रोजाना 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ होगा। इसके अलावा रोजाना शाम 3 बजे से 6 बजे तक आचार्य सुभाष चंद्र शास्त्री (सहारनपुर वाले) संगीतमय ढंग से विष्णु कथा कर संगतों को निहाल करेंगे। रात्रि रोजाना 8 से 10 बजे तक संतों के प्रवचन होंगे और भजन संध्या होगी। उन्होंने बताया कि इस विशाल यज्ञ में 324 यजमान इसमें भाग ले रहे हैं, जिनके लिए 30 टन सामग्री तैयार की गई है और रोजाना सवा करोड़ मंत्रों का जाप होगा। इस मौके पर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री, पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान परवीन सिंगला अग्रवाल, परवीन सिंगला, खत्री सभा के वरूण बत्ता, प्रदीप गर्ग, ओमप्रकाश रंगिया वाले, पवन कुमार, गोपीचंद, राजिंदर संघेडा, राम गोपाल, दीपक सोनी, मक्खन लाल, अशोक कुमार गर्ग, यशपाल जिंदल आदि मौजूद थे।
शोभायात्रा में गाडी पर सवार बाबा बंसी वाले जी पर फूलों की वर्षा करते भक्तजन।
शोभायात्रा दौरान महाराजा अग्रसेन चौक के पास मिठाई वितरित किया गया।
शोभायात्रा में सिर पर कलश धारण किए महिलाए प्रभु का गुणगान कर रही थी।