पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35वें राष्ट्रीय खेलों में पंजाब की नेटबाॅल टीम ने जीता सिल्वर मेडल

35वें राष्ट्रीय खेलों में पंजाब की नेटबाॅल टीम ने जीता सिल्वर मेडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला |केरला में चल रही 35वें राष्ट्रीय खेलों के नेटबाल मुकाबलों में पंजाब के पुरुष खिलाड़ियों की टीम ने सिल्वर और महिला खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पंजाब टीम के कोच सुखपाल सिंह ने बताया कि कप्तान जसवीर सिंह की अगुवाई में राज्य की टीम ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम से हार गई और सिल्वर मेडल के साथ ही सब्र करना पड़ा। महिला वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंची पंजाब की टीम को हरियाणा से हार मिली। नेटबाल टीमों के शानदार प्रदर्शन पर नेटबॉल एसोसिएशन ने बधाई दी।