टीचर्स को रिहा करने की उठाई मांग
एसएसए/रमसाअध्यापक यूनियन बरनाला ने रोपड़ पुलिस प्रशासन की ओर से गिरफ्तार किए आठ अध्यापकों की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को जिला प्रधान निर्मल चुहानके और महासचिव सुखदीप तपा की अगुवाई में सीएम पंजाब के नाम डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके विभिन्न संघर्षशील संगठनों के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर अध्यापकों को रिहा किया गया तो पंजाब भर में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंनें बताया कि 14 फरवरी को रोपड़ में विशाल रैली भी की जा रही है। इस मौके पर डीटीएफ के राजीव कुमार, जुगराज टल्लेवाल, नारायण दत्त, खुशविंदरपाल सिंह, अरुण कुमार, जुगराज सिंह, रूप सिंह धौला, सुखदीप सिंह, गुरप्रीत भोतना, गुरदेव मांगेवाल, सुखविंदर ढिलवां, मनजीत राज, राजिंदर मूल्लोवाल, पुनीत गोयल, गुरमीत सुखपुर, नवजोत कौर, दमनजीत कौर, शविंदर कौर, परविंदर कौर, श्वेता गुप्ता, रचना गुप्ता, कुलदीप कौर, उर्मिला देवी, हरमनजीत सिंह, सुखदेव सिंह, राजेश कुमार, मनमोहन सिंह, अमृत सिंह, नवदीप सिंह आदि मौजूद थे।
मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपते संघर्षशील संगठनों के नेता।