- Hindi News
- सरकार की घटिया नीतियों के खिलाफ जताया रोष
सरकार की घटिया नीतियों के खिलाफ जताया रोष
मंगलवारको भारतीय किसान यूनियन (एकता)उगराहां और पंजाब खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर भारी संख्या में किसानों ने मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के समक्ष धरना लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मांगों संबंधी डीसी को ज्ञापन भी सौंपा। हरदीप सिंह टल्लेवाल और महासचिव चमकौर सिंह नैणेवाल ने कहा कि सरकार किसान-मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज कर उनसे विश्वासघात कर रही है। प्रदेश सरकार और एनडीए सरकार की घटिया नीतियों से किसान-मजदूर खुदकुशी कर रहे हैं और कई मजदूरों के बच्चे तो भूखे पेट मर रहे हैं। किसान बेघर हो रहे हैं। किसान नेताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपते खुदकुशी कर चुके किसानों के पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने, कर्जा माफ करने, आटा-दाल की स्कीम चालू करने, आर्डिनेंस 2014 रद्द करने की मांग उठाई। धरने को रूप भगत सिंह छन्ना, बलौर सिंह, हरबंस सिंह टिब्बा, बलजीत कौर भट्ठल, सुखदेव भोतना, बलजीत कौर चुहानकेखुर्द ने भी संबोधित किया।
मंगलवार को डीसी दफतर समक्ष धरना लगाकर नारेबाजी करते किसान।