- Hindi News
- सहारा क्लब ने सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
सहारा क्लब ने सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
बरनाला |प्रभु कृपा सहारा क्लब के वर्करों ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परवीन सिंगला अग्रवाल और प्रेस सचिव वरुण बत्ता ने बताया कि यहां काफी समय से सफाई हुई थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई हादसा या फिर किसी जरूरतमंद का इलाज करवाने में असमर्थ हो और किसी को आपातकालीन एंबुलेंस की जरूरत पड़े तो क्लब के टोल फ्री नंबर 01679-235135 पर संपर्क कर सकता है। इस मौके क्लब प्रधान पवन पारिंदा, महासचिव रामपाल सिंगला, कोषाध्यक्ष यशपाल जिंदल, सेवक भम्म, अश्वनी टोनी, आशु कुमार, परदीप गर्ग आदि मौजूद थे।