15 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन-पत्र
बरनाला | नगरकाउंसिल चुनाव को लेकर नामांकन-पत्र भरने के बुधवार को दूसरे दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन-पत्र भरे। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बताया कि नगर काउंसिल चुनाव 25 फरवरी को हैं। जिले की चार नगर काउंसिलों बरनाला, भदौड, तपा और धनौला के लिए बुधवार को 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया कि बरनाला के 10 उम्मीदवारों, तपा के 2, भदौड के 2 और धनौला के 1 उम्मीदवार ने आज नामांकन पत्र भरे।