प्रेमी से मिल कर किया पति का कत्ल
तपा (बरनाला)| गांवघडैली में पति की जायदात हथियाने के लिए प्रेमी के साथ मिल कर एक नवविवाहिता द्वारा अपने पति का कत्ल करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मृतक के भाई जसकर्ण सिंह गुरसेवक सिंह के बयान के आधार पर जसपाल सिंह की प|ी इन्द्रजीत कौर उसके प्रेमी सुंदर सिंह पर योजना बना कर कत्ल करने का मामला दर्ज किया है। मृतक के घरवालों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। जसपाल की शादी इन्द्रजीत कौर से डेढ़ माह पहले हुई थी। शादी से पहले ही उसके सुंदर सिंह निवासी तपा से नाजायज संबंध थे। दोनों ने योजना बना कर 9 फरवरी की रात को जसपाल सिंह को सुंदर सिंह के घर बुलाया। दोनो ने मिल कर जसपाल को शराब में कोई जहरीली चीज मिला कर दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों फरार हो गए। परिवार वालों को इस घटना का पता सुबह चला।